Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   train late in hapur

Hapur News: नौचंदी एक्सप्रेस ने साढ़े तीन घंटे कराया इंतजार

Tue, 12 Dec 2023 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 12 Dec 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
train late in hapur
हापुड़। रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन मंगलवार को एक बार फिर गड़बड़ा गया। नौचंदी एक्सप्रेस ने यात्रियों को साढ़े तीन घंटे तक इंतजार कराया। वहीं, बरेली दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, मेरठ खुर्जा पैसेंजर, अवध असम सहित अन्य ट्रेनों के भी लेट हो जाने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


एक दिसंबर से रेलवे कोहरे के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है, जिसके बाद से ट्रेनों के संचालन में सुधार हुआ। लेकिन अब बरेली और लखनऊ के बीच रेलवे लाइन पर शुरू हुए मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन फिर से बिगड़ गया। प्रयागराज से चलकर सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, बरेली से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा मेरठ खुर्जा सिटी पैसेंजर ट्रेन, अमृतसर गरीब रथ, आला हजरत एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को आधा घंटे तक इंतजार कराया। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि रेलवे लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनें पीछे से ही देरी से चल रही हैं, जिस कारण गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed