{"_id":"65d780f1773942d8db0f17ff","slug":"train-late-in-hapur-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107947-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सत्याग्रह छह घंटे और जनसाधारण पांच घंटे हुई लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सत्याग्रह छह घंटे और जनसाधारण पांच घंटे हुई लेट
Thu, 22 Feb 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मौसम साफ होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन सुधर नहीं पा रहा है। बृहस्पतिवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस छह घंटे तो जनसाधारण एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा भी कई अन्य ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन ठीक नहीं रहा, जिससे यात्रियों को रोजाना ही पानी उठानी पड़ी। मौसम साफ पर रेलयात्रियों को ट्रेनों के संचालन में सुधार की उम्मीद थी, लेकिन ट्रेनोंं की लेटलतीफी अभी भी जारी है। बृहस्पतिवार को रक्सौल से चलकर आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस छह घंटे, सहरसा से आनंद विहार जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल हो गया, ट्रेनों की लोकेशन जानने के लिए यात्री पूछताछ केंद्र के चक्कर लगाते रहे और प्लेटफार्म पर ही घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम, बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत, लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से आधा घंटे की देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि जगह जगह रेलवे लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जल्द ही ट्रेनों का संचालन सुधर जाएगा।