फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   train late daily

Hapur News: नौ घंटे देरी तक आई स्पेशल ट्रेन, यात्री परेशान

Sat, 11 Oct 2025 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 11 Oct 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
train late daily
हापुड़। त्योहार पर घर जाने के लिए रेलवे द्वारा त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन रोजाना ही स्पेशल ट्रेनें छह से नौ घंटों तक लेट आ रही हैं। शनिवार को भी स्पेशल ट्रेन नौ घंटे की देरी से आई। इसके साथ एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें भी लेट हुईं।
विज्ञापन

अमृतसर जंक्शन से किशनगंज को जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से नौ घंटे, गोरखपुर जंक्शन से नई दिल्ली जा रही स्पेशल ट्रेन सात घंटे, सीतामढ़ी जंक्शन से चलकर दिल्ली जंक्शन को जा रही स्पेशल ट्रेन छह घंटे, गोरखपुर जंक्शन से जोधपुर को जा रही त्योहार स्पेशल ट्रेन पांच घंटे, धनबाद जंक्शन से चंडीगढ़ जंक्शन को जा रही स्पेशल ट्रेन चार घंटे, सीतामढ़ी जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली स्पेशल ट्रेन दो घंटे, पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल जा रही स्पेशल ट्रेन दो घंटे देरी से रेलवे स्टेशन आई
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ ही एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी बिगड़ा रहा। रक्सौल से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, बरेली जंक्शन से नई दिल्ली को जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, डिब्रूगढ़ से चलकर लालगढ़ को जा रही अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे 20 मिनट देरी से आई। वहीं बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन एक घंटा 40 मिनट, मुरादाबाद जंक्शन से गाजियाबाद को जाने वाली मेमू ट्रेन एक घंटा दस मिनट, मेरठ से चलकर खुर्जा जंक्शन को जा रही पैसेंजर ट्रेन आधा घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि रेलवे लाइनों पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बाद यातायात बढ़ जाने के कारण संचालन बिगड़ गया है। इसे सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed