{"_id":"67b9f423871cc0870e0d833a","slug":"train-full-for-mahakumbh-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120685-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए प्रयागराज की ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए प्रयागराज की ट्रेनें फुल
Sat, 22 Feb 2025 09:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। महाशिवरात्रि पर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। हाल यह है कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सभी सीटें फुल हो चुकी है। तत्काल कोटे से टिकट लेने के लिए यात्री रेलवे स्टेशन के काउंटर पर सुबह से ही लाइन लगा रहे हैं, लेकिन सिर्फ एक-दो यात्री को ही टिकट मिल पा रहा है।
26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो रहा है। महाकुंभ की शुरुआत से ही प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है। यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे ने कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरु किया है, लेकिन इनमें भी भीड़ उमड़ रही है। सहारनपुर से प्रयागराज को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में 26 फरवरी तक सीट नहीं मिल पा रही है। महाशिवरात्रि से पूर्व स्लीपर कोच में 71 सीटों की वेटिंग और थर्ड एसी कोच में 48 सीटों की वेटिंग चल रही है। मेरठ से प्रयागराज जाने वाली संगम एक्सप्रेस में भी सीटों के लिए मारामारी है। स्लीपर कोच में 45 और थर्ड एसी कोच में 36 सीटों की वेटिंग है।
वहीं ऊधमपुर से सूबेदारगंज जाने वाली सूबेदारगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में 88 और थर्ड एसी कोच में 41 सीटों की वेटिंग है। तीनों ट्रेनों में 27 फरवरी के बाद आसानी से सीट मिल रही है। 27 फरवरी को दिल्ली से फाफामऊ 04066 कुंभ स्पेशल ट्रेन में सीटें खाली है। ऐसे में यात्री तत्काल कोटे का सहारा लेने के लिए सुबह से ही रेलवे स्टेशन आरक्षण टिकट काउंटर पर लाइन लगा रहे हैं। लेकिन यहां भी एक दो टिकट मिलने के बाद सीट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता कहना है कि महाशिवरात्रि स्नान के लिए महाकुंभ में अधिक भीड़ उमड़ने का अनुमान है। जिस कारण यात्रियों ने पहले से ही सीट बुक कर ली है। महाकुंभ के बाद प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में आसानी से सीट मिल रही है।