{"_id":"6568bdc0a2ebca22600813fd","slug":"train-cancelled-hapur-news-c-135-1-hpr1001-5316-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो दिसंबर से तीन माह तक निरस्त रहेंगी चार ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो दिसंबर से तीन माह तक निरस्त रहेंगी चार ट्रेनें
Thu, 30 Nov 2023 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोहरे के कारण कई ट्रेनों का संचालन दो दिसंबर से रद्द कर दिया जाएगा, ऐसे में रेलयात्रियों की परेशानी ओर बढ़ जाएगी। हापुड़ स्टेशन पर ठहरने वाली मेमू, दिल्ली एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों का संचालन एक मार्च तक रद्द रहेगा, इसके साथ ही अवध असम एक्सप्रेस का संचालन भी सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही हो सकेगा।
सर्दी का मौसम शुरू होते ही कोहरे का प्रकोप भी शुरू हो गया है, आने वाले दिनों में कोहरे का अधिक प्रकोप देखने को मिलेगा। ऐसे में ट्रेनें घंटों की देरी से चलती हैं कई ट्रेनें तो सुबह की जगह शाम को स्टेशन पहुंचती है। कोहरे के कारण दो दिसंबर से एक मार्च तक के लिए बीस से अधिक ट्रेनों का संचालन रद्द करने का निर्णय लिया है, जिसमें हापुड़ स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।
मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी। जबकि दिल्ली से बरेली के बीच चलने वाली दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन दो दिसंबर से 29 फरवरी तक के लिए रद्द किया गया है। इसके साथ ही लालकुआं से आनंद विहार के बीच चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस पांच दिसबंर से 29 फरवरी तक व कामाख्या से आनंद विहार के बीच चलने वाली कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस भी सात दिसंबर से एक मार्च तक के लिए निरस्त रहेगी। इसके साथ ही डिब्रूगढ़ से लालगढ़ के बीच संचलित होने वाली अवध असम एक्सप्रेस का संचालन दो दिसंबर से 27 फरवरी तक अप डाउन सप्ताह में सिर्फ दो दिन संचालन होगा। ट्रेनों की लेटलतीफी झेल रहे यात्रियों को अब ट्रेनों के निरस्त होने से ओर अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि कोहरे का प्रकोप अधिक बढ़ने के कारण ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है, जिससे अन्य ट्रेनों का संचालन समय से किया जा सके।