{"_id":"69d414756b9c0a341d030aaf","slug":"traffic-jams-caused-by-entry-of-heavy-vehicles-during-the-day-rules-being-flouted-hapur-news-c-135-1-hpr1001-139543-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दिन में भारी वाहनों की एंट्री से लग रहा जाम, नियम हो रहे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दिन में भारी वाहनों की एंट्री से लग रहा जाम, नियम हो रहे ध्वस्त
विज्ञापन
पिलखुवा में भारी वाहन आने से सड़क पर लगा जाम। संवाद
पिलखुवा। शहर की सबसे व्यस्त गांधी रोड पर दिन के समय भारी वाहनों का प्रवेश लगातार जारी है। इससे जाम और हादसे का खतरा बढ़ गया है। तय नियम के अनुसार सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। इसके बावजूद ट्रक और डंपर दिन में ही सड़क पर दौड़ रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
गांधी रोड पर सुबह से ही भारी वाहनों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। स्कूल जाने वाले छात्र, बाजार आने वाले लोग और दुपहिया सवार इस अव्यवस्था में फंस रहे हैं। कई बार अचानक ट्रकों के बीच फंसने से हादसे की स्थिति बन जाती है। लोगों का कहना है कि नियम केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं और धरातल पर कोई सख्ती नजर नहीं आती। आरोप है कि दिन में खुलेआम भारी वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। इससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित है और दिन में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।