{"_id":"5749c93a4f1c1b6f4869103d","slug":"traffic-in-front-of-the-booth-litterbins","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक बूथ के सामने रख दिया कूडे़दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक बूथ के सामने रख दिया कूडे़दान
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 28 May 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण के कई लाख के खर्च पर पानी फिरा
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की ओर से कई लाख रुपये खर्च कर शहर के चौराहों व प्रमुख स्थानों पर यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक सिपाहियों के लिए रखवाए गए ट्रैफिक बूथ बेमकसद साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
मजे की बात तो यह है कि मेरठ रोड तिराहे के पास बने पुलिस बूथ के सामने नगर पालिका ने तो तीन कूड़े दान रखवा दिए हैं। ऐसे में पुलिस बूथ की उपयोगिता पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। कूड़ेदान की वजह से ट्रैफिक सिपाही भी बूथ में जाने से कतराते हैं।
विज्ञापन
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने इन बूथों को दिल्ली की तर्ज पर बनवाया था। इन बूथों में पुलिस कर्मियों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही गर्मी में हवा के लिए पंखे लगे तथा माइक सिस्टम भी लगा है।
विज्ञापन
बूथों में इस तरह की व्यवस्था है कि उसके अंदर बैठे पुलिस कर्मी को चारों ओर की हर चीज स्पष्ट नजर आए। ये बूथ रात में वाहनों की लाइट पड़ने पर दूर से चमकते हैं तथा अंदर भी प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है।
लेकिन अफसरों की अनदेखी से पुलिस बूथ शो पीस बनकर रह गए हैं। मेरठ रोड तिराहे पर तो हद ही हो गई है। यहां बने पुलिस बूथ के सामने नगर पालिका के अधिकारियों ने तीन कूड़े दान रखवा दिए हैं।
असौड़ा की पैठ और अतरपुरा चौपला पर भी बूथ एक कोने में रखा है। निजामपुर बाईपास तिराहे पर बूथ को पेट्रोल पंप के पास एक तरफ रख दिया गया है। कुल मिलाकर स्थिति है कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने कई लाख रुपये खर्च कर पुलिस बूथ तो रखवा दिए,
लेकिन पुलिस इनका इस्तेमाल नहीं कर रही है। ऐसे में ये बेमकसद ही होकर रह गए हैं। उधर, इस संबंध में नगर पालिका की चेयरमैन मालती भारती का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
यदि ऐसा है ति बूथों के सामने से कूड़ेदान को हटवाया जाएगा। वहीं, पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा का कहना है कि सोमवार को हर हाल में कूड़ेदान को हटवाकर दूसरी जगह रखवाया जाएगा। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली नहीं होगी।