{"_id":"573b36ab4f1c1b644eac7ca3","slug":"traders-will-protect-business-security-wing","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की सुरक्षा करेगा व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की सुरक्षा करेगा व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 17 May 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों से रंगदारी, उन पर होने वाले हमले और लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए डीजीपी ने नई पहल शुरू की है। अब जिले में व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया गया, जो व्यापारियों की सुरक्षा और उन पर होने वाले अपराधों पर नियंत्रण करेगा। जिले में भी यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
व्यापारियों पर आए दिन जानलेवा हमले और लूटपाट की घटनाएं होती रहती हैं। इन घटनाओं को रोकने में पुलिस अक्सर नाकाम साबित होती है। इससे व्यापारियों की नजर में पुलिस की छवि बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन
अब व्यापारियों के बीच पुलिस की छवि सुधारने के लिये डीजीपी ने अहम पहल शुरू की है। इसके तहत जिले में व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसमें व्यापारियों की समस्या, व्यापार में होने वाली दिक्कत, रंगदारी,
विज्ञापन
लूटपाट और व्यापारी को सुरक्षा मुहैय्या कराने जैसी कई बात पर पुलिस अधिकारी ध्यान देंगे। व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ में सीओ नोडल अधिकारी रहेंगे। हापुड़ जिले में व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन कर दिया गया है। प्रभारी सीओ बाबूगढ़ एसपी दूबे को बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह का कहना है कि डीजीपी का पत्र मिला है। इसके बाद जिले में व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन कर दिया गया है।