फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Toxic chemicals found in oil and refined.

तेल और रिफाइंड में मिले जहरीले रसायन

Fri, 26 Aug 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 26 Aug 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
Toxic chemicals found in oil and refined.
mustard oil - फोटो : demo pic

शहर की एक फर्म से दो महीने पहले भरे गए सरसों के तेल व रिफाइंड के सैंपल स्टेट लैब टेस्ट में सेहत के लिए खतरनाक मिले हैं। इनमें मिलावट करने के साथ ही जहरीले रसायन मिलाए जा रहे  थे। इनके प्रयोग से लोगों की मौत तक हो सकती है।

विज्ञापन


विभाग ने संबंधित फर्म को नोटिस जारी करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी कर ली है। अब आरोपी के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। फूड सेफ्टी विभाग की डीओ अर्चना धीरान ने बताया कि दो माह पहले हापुड़ के मंडी पाटिया स्थित फर्म से आदर्श सरसों का तेल और आदर्श रिफाइंड के सैंपल भरे गए थे।
विज्ञापन


नमूनों को जांच के लिए स्टेट लैब भेजा गया था। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट आ गयी। स्टेट लैब की रिपोर्ट में दोनों खाद्य तेलों के सैंपल फेल पाए गए हैं। अनसेफ श्रेणी के ये तेल सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं। इनमें घातक रसायनों की मिलावट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित फर्म को नोटिस जारी कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। फर्म मालिक इन खाद्य तेलों में दूसरे अखाद्य आयल की मिलावट कर रहा था। उसको असली जैसा दिखाने के लिए घातक श्रेणी के वाटर कलर (रसायन) मिलाए जा रहे थे।

अब फर्म मालिक के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में अभियोग दर्ज कराया जाएगा। अनसेफ श्रेणी में फर्म मालिक को आजीवन कारावास या पांच लाख रुपये के जुर्माने की सजा का प्रावधान है।

विशेषज्ञ चिकित्सक डा. अविनाश शर्मा के अनुसार वाटर कलर शरीर के लिए जहर हैं। ये किडनी, लीवर, हृदय और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाते हैं। इनसे हार्ट अटैक, कैसर, किडनी फेल्योर, ब्रेन स्ट्रोक और पैरालाइज हो सकता है।


इस मिलावट की नियमित तौर पर पहचान कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में जागरूक रहने की जरूरत है। किसी खाद्य पदार्थ के रंग-स्वाद में जरा सा बदलाव महसूस होने पर अपने क्षेत्र के एफएसओ या एसडीएम से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं। सामान खरीदते समय हर बार पक्का बिल जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed