{"_id":"57c05aeb4f1c1b037cd4f181","slug":"toxic-chemicals-found-in-oil-and-refined","type":"story","status":"publish","title_hn":" तेल और रिफाइंड में मिले जहरीले रसायन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल और रिफाइंड में मिले जहरीले रसायन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 26 Aug 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
mustard oil
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक फर्म से दो महीने पहले भरे गए सरसों के तेल व रिफाइंड के सैंपल स्टेट लैब टेस्ट में सेहत के लिए खतरनाक मिले हैं। इनमें मिलावट करने के साथ ही जहरीले रसायन मिलाए जा रहे थे। इनके प्रयोग से लोगों की मौत तक हो सकती है।
विज्ञापन
विभाग ने संबंधित फर्म को नोटिस जारी करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी कर ली है। अब आरोपी के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। फूड सेफ्टी विभाग की डीओ अर्चना धीरान ने बताया कि दो माह पहले हापुड़ के मंडी पाटिया स्थित फर्म से आदर्श सरसों का तेल और आदर्श रिफाइंड के सैंपल भरे गए थे।
विज्ञापन
नमूनों को जांच के लिए स्टेट लैब भेजा गया था। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट आ गयी। स्टेट लैब की रिपोर्ट में दोनों खाद्य तेलों के सैंपल फेल पाए गए हैं। अनसेफ श्रेणी के ये तेल सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं। इनमें घातक रसायनों की मिलावट मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित फर्म को नोटिस जारी कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। फर्म मालिक इन खाद्य तेलों में दूसरे अखाद्य आयल की मिलावट कर रहा था। उसको असली जैसा दिखाने के लिए घातक श्रेणी के वाटर कलर (रसायन) मिलाए जा रहे थे।
अब फर्म मालिक के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में अभियोग दर्ज कराया जाएगा। अनसेफ श्रेणी में फर्म मालिक को आजीवन कारावास या पांच लाख रुपये के जुर्माने की सजा का प्रावधान है।
विशेषज्ञ चिकित्सक डा. अविनाश शर्मा के अनुसार वाटर कलर शरीर के लिए जहर हैं। ये किडनी, लीवर, हृदय और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाते हैं। इनसे हार्ट अटैक, कैसर, किडनी फेल्योर, ब्रेन स्ट्रोक और पैरालाइज हो सकता है।
इस मिलावट की नियमित तौर पर पहचान कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में जागरूक रहने की जरूरत है। किसी खाद्य पदार्थ के रंग-स्वाद में जरा सा बदलाव महसूस होने पर अपने क्षेत्र के एफएसओ या एसडीएम से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं। सामान खरीदते समय हर बार पक्का बिल जरूर लें।