फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Tomorrow night first roadways buses wheels

कल रात से थम जाएंगे रोडवेज बसों के पहिए

Sun, 04 Dec 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 04 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow night  first roadways buses wheels
थम जाएंगे रोडवेज बसों के पहिए - फोटो : Demo Pic

15 सूत्री मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में मंगलवार रात 12 बजे से रोडवेज बसों का चक्का जाम हो जाएगा। हापुड़ डिपो की बसों से सफर करने वाले 25 हजार यात्रियों का सफर मुश्किल भरा रहेगा।

विज्ञापन


ऐसे में यात्री वैकल्पिक साधनों का इंतजाम कर लें, अन्यथा उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किलें उठानी पड़ेंगी। हड़ताल की घोषणा से डिपो के अफसरों में हड़कंप है। वह व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री राजकुमार गुप्ता ने बताया कि वह सरकार के समक्ष रिक्त पदों की भर्ती, संविदा कर्मियों का वेतन बढ़ाने, विभिन्न भत्तों सहित 15 सूत्री मांगों के निस्तारण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने बीते दिनों मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि परिषद के उच्च पदाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को तमाम रोडवेज कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।

ऐसे में बसों का संचालन नहीं हो सकेगा। यह हड़ताल फिलहाल 24 घंटे तक रहेगी। उच्च पदाधिकारियों के निर्देश पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 104 बसों का संचालन होता है।


इन बसों से करीब 25 हजार यात्री रोज सफर करते हैं। रोडवेज बसों का चक्का जाम होने से इन यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। इस दौरान राजवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवतार सिंह, मनोज कुमार, रविकांत, विक्रम सिंह मौजूद रहे।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने कहा कि यात्रियों को परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। परिषद के पदाधिकारियों से वार्ता की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed