फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   toll tax rate increase

Hapur News: एक अप्रैल से सफर होगा मंहगा, पांच फीसदी बढ़ेंगी टोल की दरें

Sat, 23 Mar 2024 01:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 23 Mar 2024 01:28 PM IST
विज्ञापन
toll tax rate increase
हापुड़। नए वित्तीय वर्ष में वाहन चालकों को अतिरिक्त जेब ढीली करनी होगी। एनएच 09 पर स्थित छिजारसी टोल, अल्लाहबख्शपुर व एनएच 334 पर कुराना टोल पर भी दरों में पांच प्रतिशत तक इजाफा होने की संभावना है। ऐसे में छोटे से जिले में तीन टोल प्लाजा होने के कारण यहां के लोगों को अतिरिक्त खर्च का भार उठाना पड़ेगा। नई दरें 31 मार्च की आधी रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन

परिवहन मंत्रालय के नियमानुसार एक बार फिर नए वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से वाहन स्वामियों की जेबों पर अब सीधा असर पड़ेगा। वाहन चालकों को जिले के तीनों टोल प्लाजा पर पांच प्रतिशत टैक्स की बढ़ोतरी हो रही है। हल्के वाहनों पर एक तरफ से आने जाने में पांच से दस रुपये अधिक देने होंगे। 31 मार्च के रात 12 बजे से नई दरें लागू हो जाएंगी। हालांकि अभी नई दरें जारी नहीं हुई है। लेकिन पांच प्रतिशत बढ़ोतरी होते है तो छिजारसी टोल पर हल्के छोटे वाहनों को 165 के बजाय करीब 173 रुपये, दोनों ओर से 245 रुपये के बजाय 257 रुपये देने पड़ेंगे। हल्के व्यवसायिक वाहनों को एक ओर से पास करने में 265 के बजाय 278 व दोनों ओर 395 के बजाय 414 रुपये देने होंगे। बस व ट्रक एक ओर से 551 व दोनों ओर से 913 रुपये चुकाने होंगे। लोकल छोटे वाहनों का मासिक पास 330 रुपये का बनेगा।
विज्ञापन


जबकि बुलंदशहर रोड पर एक तरफ से जाने में हल्के छोटे चार पहिया वाहनों को 105 रुपये के बजाय 110 व दोनों ओर से 168 रुपये देने होंगे। छोटे व्यवसायिक वाहनों को एक ओर से 173 व दोनों ओर से करीब 257 रुपये देने पड़ सकते हैं। ट्रक व बस के लिए एक ओर से 362 व दोनों ओर से 540 रुपये देने पड़ेंगे। लोकल वाहनों के लिए मासिक पास 330 के बजाय 346.50 रुपये खर्च होंगे। गढ़ टोल पर भी पांच प्रतिशत टैक्स बढऩे की संभावना है। हालांकि निर्धारित शुल्क की कुछ दिन बाद जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुराना टोल प्रबंधक कोकब तोमर ने बताया कि 31 मार्च की अर्ध रात्रि से पांच प्रतिशत टोल टैक्स बढऩे की संभावना है। हालांकि लिस्ट जारी होने के बाद ही सही शुल्क की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed