फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Together the three trains canceled, passengers suffering.

तीन ट्रेनें एक साथ रद्द, यात्री बेहाल

Fri, 05 Feb 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 05 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Together the three trains canceled, passengers suffering.
कोहरे के कारण बिगड़ी ट्रेनों की चाल सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को एक साथ तीन एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द होने से सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


जबकि पहले से कैंसल ट्रेनों ने मुसीबत बढ़ा रखी थी। ऐसे में लोगों रेलवे का सफर छोड़कर बस या अन्य सवारी साधन से जाना पड़ा। दिसंबर में कोहरा पड़ना शुरू हो गया था।
विज्ञापन


कोहरे की वजह से रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया था। कई ट्रेनें सप्ताह के अलग-अलग दिनों में रद्द चल रही हैं। वर्तमान समय में कुछ ही इलाकों में कोहरा पड़ रहा है। उसके बाद भी ट्रेनों का शेड्यूल नहीं सुधर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रेलवे ने कोहरे की वजह से न्यूतिनसुकिया से चलकर लालगढ़ की ओर जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस, बरेली से चलकर भुज की ओर जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस और जयनगर से चलकर अमृतसर की ओर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। तीनों ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed