{"_id":"5705301e4f1c1b7b4ac812c5","slug":"today-may-jam-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र अमावस्या : आज हाईवे पर मिल सकता है जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र अमावस्या : आज हाईवे पर मिल सकता है जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 06 Apr 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रैफिक जाम
- फोटो : डेमो फोटो
चैत्र अमावस्या पर बृहस्पतिवार को एनएच-24 पर जाम का सामना करना पड़ सकता है। चैत्र अमावस्या पर गढ़ और ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। जिस कारण हाईवे पर वाहनों को दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
स्याना रेलवे फाटक, टोल प्लाजा और ब्रजघाट पुल पर जाम लगने की संभावना रहती है। हालांकि पुलिस-प्रशासन जाम से बचाने का इंतजाम पूरा होने का दावा कर रही है। चैत्र अमावस्या पर बृहस्पतिवार को गढ़-ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगेगी।
विज्ञापन
इसमें दिल्ली-एनसीआर समेत दूर-दराज जिलों के हजारों लोग गंगा में स्नान के लिए पहुंचेंगे। अभी से धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसरों में भक्तों का आगमन शुरू हो गया। स्याना रेलवे फाटक, टोल प्लाजा और ब्रजघाट पुल पर जाम लगने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है।
विज्ञापन
पुल के आसपास के खड़े वाहन जाम कारण बनते हैं। वहीं गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद से काफी संख्या में लोग अपने निजी साधन या भैंसा बुग्गी से स्नान के लिए पहुंचते है, जो जाम का कारण बनते हैं। जाम के कारण श्रद्धालुओं का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
ब्रजघाट चौकी इंचार्ज ने बताया कि हाईवे पर जाम लगने पर दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले वाहन चालक ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर निकल सकते हैं।
मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के वाहन गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे। बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद की ओर जाने वाहन ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।