{"_id":"5880cfaa4f1c1b9a25efe396","slug":"today-let-ots-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट के लिए आज कराएं ओटीएस में रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट के लिए आज कराएं ओटीएस में रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 19 Jan 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात अंचल के घरेलू और नलकूप विद्युत कनेक्शन के बिलों पर शत प्रतिशत छूट को लेकर चलाई गई ओटीएस योजना डेट बढ़ाने के बाद भी फ्लॉप रही है। 10 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ दो करोड़ रुपये ही राजस्व जुटाया जा सका है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ओटीएस में रजिस्ट्रेशन की अंतिम डेट है। इसके बाद किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। शासन की ओर से एक दिसंबर को ओटीएस योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत देहात अंचल के घरेलू और
विज्ञापन
नलकूप विद्युत कनेक्शन पर सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट दी जा रही है, लेकिन किसानों की उदासीनता के चलते इस बार यह योजना सफल नहीं हो सकी है। शुरू में स्थानीय निगम अफसरों को मुख्यालय से 27 करोड़ रुपये वसूली का निर्देश मिला था,
विज्ञापन
लेकिन 31 दिसंबर तक महज डेढ़ करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी थी। इसके बाद मुख्यालय से लक्ष्य घटाकर 10 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया। ओटीएस योजना की डेट बढ़ाकर 20 जनवरी कर दी गई। बावजूद इसके अब तक सिर्फ दो करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी है।
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने कहा कि उपभोक्ता शुक्रवार को ओटीएस में रजिस्ट्रेशन करवाकर सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट का लाभ उठा लें। ओटीएस की डेट में इस बार बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी।