{"_id":"6939a49928b36941b702c953","slug":"today-blo-present-on-booth-hapur-news-c-135-1-hpr1001-133998-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आज शाम पांच बजे तक बूथों पर रहेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आज शाम पांच बजे तक बूथों पर रहेंगे बीएलओ
Wed, 10 Dec 2025 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 10 Dec 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है। इसके तहत सभी बीएलओ को शाम पांच बजे तक अपने अपने बूथों पर रहने के आदेश दिए गए हैं। ताकि लोग अपने फार्म अंतिम दिन शाम तक जमा कर सकें। इसके साथ ही डीएम अभिषेक पांडेय ने भी बुधवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस संबंध में 16 दिसंबर से आपत्ति मांगी जाएंगी।
बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कहा कि जिले में एसआईआर का कार्य लगभग 99.92 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस काम के लिए जो तय समय सीमा निर्धारित की गई है। उसे हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। लोग अंतिम दिन अपने फॉर्म जमा कर सकें इसके लिए सभी बीएलओ को शाम पांच बजे तक बूथों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। 12 दिसंबर को 12 बजे सभी बूथों पर एक बैठक का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें बीएलओ और विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस संबंध में मतदाता सूची सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि कुल कार्य में से 77.12 प्रतिशत मतदाताओं का डीजिटाइजेशन और करीब 22 प्रतिशत मतदाताओं का डाटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को मतदाताओं की सूची हस्तांतरित करने का काम किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो मतदाता सूची जारी होगी, उसे मतदाता अंतिम सूची न मानें। इसके लिए पहले जो प्रक्रिया चल रही है। वह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। इसके लिए जो फार्म-6 मिलते थे, वह आगे भी वोटरों को मिलने का क्रम जारी रहेगा। जब एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई थी तब प्रत्येक बीएलओ को फार्म-6 वितरित किए गए थे।
विज्ञापन
-- -- -
राजनीतिक दलों ने टोली बनाकर किया कार्य--
बुधवार को राजनीतिक दलों ने टोली बनाकर अपने अपने बूथों पर काम किया। खासकर भाजपा के कार्यकर्ता मोहल्लों में घर-घर पहुंचे और उनके फॉर्म जमा करने के संबंध में जानकारी ली। 11 दिसंबर को इस कार्यक्रम का अंतिम दिन होने के कारण कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ क्षेत्र में वोटों का सत्यापन किए जाने का आह्वान किया गया।

राजनीतिक दलों ने टोली बनाकर किया कार्य