{"_id":"41c619ff8e264768b16f694cd70a563f","slug":"today-31-buses-will-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 31 बसें जाएंगी हरिद्वार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 31 बसें जाएंगी हरिद्वार
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 07 Feb 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज ने सोमवार सुबह से 31 बसों के चलाने का निर्णय लिया है। हापुड़ डिपो से चलने वाली इन बसों में से अधिकांश आनंद विहार, दिल्ली होकर हरिद्वार जाएंगी।
हरिद्वार में चल रहे अर्द्धकुंभ में श्रद्धालुओं का जाना शुरू हो गया है। अब से पूर्व हापुड़ डिपो से हरिद्वार के लिए सिर्फ एक बस का ही संचालन होता था।
श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के चलते मुख्यालय के निर्देश पर स्थानीय अफसरों ने अतिरिक्त बस सेवाओं का संचालन करने का निर्णय लिया है।
यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर लोकल मार्गों से बसे हटाकर हरिद्वार के लिए चलाने का दावा निगम अफसर कर रहे हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पवार का कहना है कि यह सुविधा 13 फरवरी तक जारी रहेगी।
श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जायेगी। इस संबंध में उन्होंने डिपो कर्मियों को व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
उधर, हापुड़ रोडवेज स्टेशन प्रभारी के के गुप्ता ने बताया कि हापुड़ डिपो से हरिद्वार के लिए सुबह 6 बजे से बसें रवाना होंगी। इसके बाद जैसे जैसे मांग बढ़ती जायेगी बसें लगा दी जायेंगी।
हालांकि 31 में से अधिकांश बसें पहले हापुड़ से आनंद विहार और कश्मीरी गेट दिल्ली बस अड्डा होकर जायेंगी और फिर वहां से यात्री भरकर हरिद्वार के लिये रवाना होंगी।