{"_id":"582dc59b4f1c1b5936900495","slug":"to-students-about-traffic-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट्स को दी यातायात के नियमों की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडेंट्स को दी यातायात के नियमों की जानकारी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 17 Nov 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात माह के चलते ट्रैफिक पुलिस शहर और देहात के स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ा रही है। एसपी के निर्देश पर देहात में पहली बार इस कार्यक्रम की पहल की गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मेरठ रोड स्थित एसडीए सीनियर सैकेंड्री स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों और संकेतकों की जानकारी दी गई। साथ ही पंपलेट वितरित किए गए।
विज्ञापन
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ अतर सिंह ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की तथा इसे दुर्घटनाएं रोकने के लिए जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। यातायात के एचसीपी राकेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों,
विज्ञापन
संकेतों के अलावा जिम्मेदार नागरिक पहले के सिद्वांतों का प्रचार-प्रसार किया गया। यातायात माह के दौरान पुलिस का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाए। एसपी अलंकृता सिंह के निर्देश पर शहर के साथ देहात के स्कूलों में भी यह अभियान चलाया जा रहा है।
राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज पिलखुवा में गोष्ठी आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात पुलिस अधिकारी राकेश कुमार शर्मा और सतेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए यातायात के नियमों और संकेतों की जानकारी होना बहुत जरूरी है,
वह घर से विद्यालय आते वक्त सड़कों से होकर गुजरते हैं। प्रधानाचार्य रामवीर सिंह पुंडीर ने बच्चों को अपने जीवन में इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समस्त शिक्षक मौजूद रहे।