{"_id":"5914873a4f1c1b231f8530f7","slug":"to-provoke-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":" मांगें पूरी न होने पर भड़के माध्यमिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी न होने पर भड़के माध्यमिक शिक्षक
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 11 May 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन
जल्द राहत नहीं मिलने पर शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि वह शिक्षकों की संवैधानिक मांगों के निस्तारण की आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष गोविंद त्यागी ने बताया कि संगठन की प्रमुख मांगों में अंशकालिक शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए, कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए, पुरानी पेंशन योजना का फिर से बहाल किया जाए,
विज्ञापन
महिला शिक्षकों को शासनादेशों के अनुरूप अनुमन्य अवकाश सुनिश्चित किया जाए, व्यवसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्तियां सुनिश्चित करना, महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव अनुमन्य कराना सुनिश्चित कराने जैसी मांगें शामिल हैं।
इन मांगों के निस्तारण को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
प्रदर्शन करने वालों में जिला मंत्री ओमकार शर्मा, जतन पाल, कृष्ण पाल, जितेंद्र त्यागी, नरेंद्र नाथ वर्मा, अरूण गुप्ता, संदीप सिंहल, विष्णुदत्त शर्मा, राघवेंद्र प्रताप, राजेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण द्विवेदी, सुशीला रावत, सुषमा परमार्थ, सिल्पी सिंह आदि मौजूद रहे।