फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   tiranga yatra of kishan sangh

Hapur News: भारतीय किसान संघ ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 25 Jan 2025 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 25 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
tiranga yatra of kishan sangh
गढ़मुक्तेश्वर। शनिवार को भारतीय किसान संघ ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। इसके बाद नायब तहसीलदार वेदप्रकाश सोनी को ज्ञापन दिया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ठाकुर इंद्रजीत सिंह सोलंकी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कैंप कार्यालय से आरंभ हुई, जो मेला रोड से होकर आंबेडकर चौपला, तहसील मार्ग से गुजरकर तहसील मुख्यालय पहुंची। नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए इंद्रजीत सिंह सोलंकी ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान किसानों को दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर से पहल की जानी चाहिए। इसके अलावा निराश्रित पशुओं पकड़ने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाने चाहिएं। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को गन्ना भुगतान न मिले, तब तक उनसे बकाए की वसूली न की जाए। इस दौरान नीतू सिरोही, संजीव शर्मा, मनीष कुमार, सीमा ठाकुर, नरेश मित्तल, सोमपाल, लकी शर्मा, भूषण त्यागी, महिपाल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed