फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three warnings and a show cause notice issued to one

तीन को चेतावनी और एक को कारण बताओ नोटिस जारी

Mon, 15 May 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Mon, 15 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three warnings and a show cause notice issued to one
कार्यक्रम को संबोधित करते महेश अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने धौलाना विधानसभा के तीन पदाधिकारियों को चेतावनी और एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया  है। उक्त पदाधिकारियों पर अनुशासनहीनता का आरोप है। हालांकि पदाधिकारियों ने खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही बताया है। 
विज्ञापन

                          
विज्ञापन

अनुशासनहीनता के मामले में पार्टी हाईकमान ने किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र सिसौदिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जबकि धौलाना मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिसौदिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत तोमर और भाजपा नेता निशांत सिसौदिया को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने कहा कि जिले में किसी भी पदाधिकारी का अभी तक कोई निष्काशन नहीं हुआ है। तीन पदाधिकारी को चेतावनी और एक को कारण बताओ नोटिस जारी करने की जानकारी सोशल मीडिया से मिली है।


उन्हें इस संबंध में अभी तक पार्टी से लिखित में कोई सूचना नहीं दी गई है। उधर, सभी पदाधिकारियों का कहना है कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। पार्टी का कार्य मेहनत  से कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्हें इस संबंध में अभी तक पार्टी द्वारा कोई नोटिस प्राप्त भी नहीं हुआ है।                  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed