फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three train cancelled

Hapur News: तीन ट्रेनें रही निरस्त, शटल पैसेंजर शाहदरा रेलवे स्टेशन तक चली

Fri, 05 Sep 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 05 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
three train cancelled
हापुड़। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोहे के पुल से रेल यातायात बंद कर दिया गया है। ऐसे में शुक्रवार को मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर, सिद्धबली जनशताब्दी और पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस निरस्त रहीं और शटल पैसेंजर ट्रेन को शाहदरा तक ही संचालित किया गया है। जबकि आला हजरत और अवध असम साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से बदले मार्ग से संचालित हुई।
विज्ञापन


कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन के बीच संचालित होने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस, टनकपुर से चलकर दिल्ली को जाने वाली पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस और बरेली से दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार को निरस्त रही। आला हजरत एक्सप्रेस और अवध असम एक्सप्रेस साहिबाबाद जंक्शन से दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के बीच बदले मार्ग से चली। वहीं बुलंदशहर से चलकर तिलकब्रिज को जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन का संचालन दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन तक किया गया।
विज्ञापन


खराब मौसम के कारण प्रयागराज से सहारनपुर को जा रही नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे 40 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रही मेमू चार घंटे, बरेली से नई दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, सहरसा जंक्शन से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे, बरेली से भुज जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा, रक्सौल से चलकर आनंद विहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे, बनारस से चलकर नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा, लालगढ़ से डिब्रुगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा, कामाख्या जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल को जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस एक घंटा, बापूधाम मोतिहारी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण ब्रिज से रेल यातायात बंद कर दिया गया है, इसके कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed