फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three family palayan

Hapur News: वैठ में तीन परिवारों के पलायन की सूचना से हरकत में आई पुलिस

Thu, 10 Jul 2025 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 10 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
three family palayan
सिंभावली। बृहस्पतिवार को गांव वैठ में तीन परिवारों द्वारा गांव से पलायन करने की धमकी देने से पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उनपर झूठा मुकदमा दर्ज कराकर मुचलके में पाबंद कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संबंधित परिवारों की शिकायत सुनने के बाद निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

नासिर अली अपने और दो भाइयों के परिवार के साथ बृहस्पतिवार की सुबह को गांव से पलायन करने की तैयारी कर रहा था। जिसके द्वारा घरेलू उपयोग का सारा सामान बांधे जाने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उन पर फर्जी ढंग से रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके बाद भी विपक्षी लोग उनके खिलाफ लगातार झूठे आरोप लगाकर पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजते आ रहे हैं। पुलिस भी पाबंद मुचलका के लिए दबाव बना रही है। समस्या सुनने के बाद पुलिस ने समझा बुझाकर तीनों परिवारों को पलायन न करने के लिए राजी कर लिया। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि गांव वैठ से पलायन करने की धमकी देने वाले पक्ष पर पिछले दिनों ही गांव के लोगों द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संबंधित परिवारों द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, उनके विषय में लिखित तौर पर शिकायत मिलने के बाद जांच कराई जाएगी। सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed