फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three died in road accident

Hapur News: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, जीजा-साला समेत तीन युवकों की मौत

Thu, 07 Dec 2023 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 07 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
three died in road accident
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-9 पर बुधवार रात कुचेसर रोड चौपला स्थित महेंद्र फार्म के पास गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार दूध की पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक देवा (22) पुत्र महेंद्र व केशव (17) पुत्र मुकेश व आकाश (26) पुत्र राकेश की मौत हो गई। आकाश और देवा आपस में जीजा-साले हैं। तीनों सिंभावली में आयोजित एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। आरोपी चालक पिकअप को मौके पर छोड़क़र फरार हो गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मामले में मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

साहिबाबाद की पप्पू कॉलोनी में गली नंबर तीन निवासी आकाश मूल रूप से मेरठ जिले के गांव गोविंदपुरी माछरा का निवासी था। वह टैक्सी चलाने का कार्य करता था। पिछले कुछ सालों से परिवार साहिबाबाद में रह रहा था। बुधवार को आकाश की फुफेरी बहन की शादी हापुड़ के गांव सिंभावली में होनी थी। आकाश अपने साले देवा और उसके दोस्त केशव को लेकर एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए निकले थे। लेकिन सिंभावली से पहले कुचेसर रोड चौपला पर पहुंचने यह भयंकर हादसा हो गया। देवा और केशव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आकाश को गंभीर हालत मेें मेरठ के निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन उसने वहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक साथ तीन मौतों से साहिबाबाद और गोविंदपुरी गांव में मातम छा गया। शादी समारोह से भी लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और पूरे मामले की जानकारी ली। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



बड़ा सवाल, दूसरी साइड में कैसे पहुंचे बाइक सवार

परिजनों के अनुसार तीनों शादी समारोह में नहीं पहुंचे और कन्यादान का सामान भी उनकी बाइक से ही बरामद हुआ। ऐसे में साहिबाबाद से सिंभावली जाने के दौरान बाइक इसी दिशा में होनी चाहिए थी, जबकि हादसा सिंभावली से हापुड़ की तरफ आने वाली लेन में हुआ है। ऐसे में आशंका है कि रास्ता भटकने या किसी और कारण से यह हादसा हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




गलत दिशा का प्रयोग करती हैं दूध की गाड़ी

स्थानीय लोगों के अनुसार शाहपुर कट के पास ही दूध का एक प्लांट है। इस प्लांट में दूसरी दिशा से आने वाले दूध के वाहनों को नियमानुसार कुचेसर चौपला फ्लाईओवर से नीचे से होकर घूमकर आना चाहिए था। लेकिन चक्कर बचाने के लिए दूध की गाड़ियां इस कट से गलत दिशा से दूध के प्लांट तक पहुंचती हैं। यही गलती तीन युवकों की मौत का कारण बन गई।


------

हेलमेट के हो गए टुकड़े-टुकड़े

पुलिस को मौके पर हेलमेट के टुकड़े मिले हैं। आशंका है कि एक या दो लोगों ने घटना के दौरान हेलमेट पहने हुए थे। लेकिन दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बाइक के साथ हेलमेट के भी टुकड़े हो गए। पिकअप भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई और उसका आगे का शीशा भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed