फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three days later open bank.

तीन दिन बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़

Mon, 13 Feb 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 13 Feb 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
Three days later open bank.
खुले बैंक, उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन के बाद सोमवार को बैंक खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कर्मचारियों को व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एटीएम चालू न होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में बैंक अफसरों की ड्यूटी भी लगी थी। ऐसे में शुक्रवार को बैंकों में कामकाज खासा प्रभावित रहा था। शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहे थे। रविवार को एटीएम भी खाली हो गए थे। ऐसे में ग्राहकों को कैश किल्लत से जूझना पड़ा था।
विज्ञापन


सोमवार को बैंक खुलने से पूर्व ही ग्राहकों की भीड़ एकत्र होनी शुरू हो गई। अधिकांश बैंकों में ग्राहकों की मारामारी रही। व्यवस्था बनाने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं एटीएम सोमवार को भी शोपीस बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिलखुवा में स्टेट बैंक में पैसे निकालने के लिए पहुंचे अमित, कुलदीप और मोहित ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे बैंक आ गए थे, लेकिन भीड़ ज्यादा थी। इस कारण घंटों कतार में लगना पड़ा।

स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक चरण सिंह गौतम ने बताया कि भीड़ से निपटने के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले गए थे।

एलडीएम एपी चतुर्वेदी ने कहा कि तीन दिन तक बैंक बंद रहने के कारण यह हुई थी। बैंकों में व्यवस्था बनाने के इंतजाम किए गए थे। एटीएम सेवा को भी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed