फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three arrested for cow slaughter

Hapur News: गोकशी करने की फिराक में घूम रहे तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for cow slaughter
थाना कपूरपुर पुलिस ने पकड़े आरोपी। स्रोत पुलिस
धौलाना। थाना कपूरपुर पुलिस ने गोकशी करने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक प्रतिबंधित पशु, कटान करने के उपकरण व अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह पुलिस बल के साथ शनिवार की रात में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि गांव बझैड़ा के जंगल में कुछ लोग गोकशी करने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गांव बझैड़ा जंगल में पहुंचकर तीन व्यक्तियों को घेर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी और वहां से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जफर व परवेज निवासी गांव नारायणपुर बास्का की मढैय्या और यासीन निवासी गांव करनपुर जट्ट के रुप में हुई।
पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक जिंदा प्रतिबंधित पशु, कटान करने के उपकरण व अवैध असलहा बरामद किया है। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed