{"_id":"64b0304e24656d63700cbf5f","slug":"three-accused-arrest-in-scam-hapur-news-c-306-1-gha1001-224-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 52 हजार की ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 52 हजार की ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 13 Jul 2023 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 13 Jul 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। पुलिस ने बैंक शाखा में पैसा जमा कराने पहुंचे किसान से 52 हजार रुपये ठगने के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नकदी समेत दो कागज की गड्डी और कार बरामद की गई है।
थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि गांव नवादा कलां निवासी रणजीत सिंह ने थाने में तहरीर दी थी। जिसके अनुसार वह 19 जून को भोवापुर मस्ताननगर मे स्थित पीएनबी की शाखा में 52 हजार रुपये जमा कराने के लिए गया था। इस दौरान बैंक परिसर में मौजूद तीन ठगों ने उसे बातों में उलझा कर 52 हजार रुपये ले लिए और उसके हाथों में नोटों की तरह तैयार की गई कागज की गड्डी थमा दी। रणजीत सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान का प्रयास किया गया। बृहस्पतिवार को सूचना के आधार पर पुराने नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा के पास स्थित एक फार्म हाउस के निकट से तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से 14 हजार रुपये की नकदी, दो कागज की गड्डी और एक कार बरामद की है। आरोपियों ने अपने नाम प्रदीप कुमार निवासी अजनावर थाना बिसौली, सत्यप्रकाश निवासी सिरासौल थाना बिल्सी जनपद बदायुं और पिंटू कुमार निवासी धर्मवाड़ी थाना अवतारनगर जनपद छपरा बिहार बताया है। ठगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बैंक परिसर अथवा उसके आसपास ग्रामीणों को झांसे में लेकर कागज की गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट लगाकर ठगी करते थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।