फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Threatened to kill the witness

Hapur News: गवाह को दी जान से मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill the witness
गढ़मुक्तेश्वर। पिता की हत्या के मामले में मुकदमा वापस न लेने और गवाही देने पर हत्यारोपियों ने बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी के निर्देश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव खेडा निवासी सुमित कुमार ने बताया कि उसके पिता सूबे सिंह उर्फ काली की यशवीर, मनोज यादव समेत उनके साथियों ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। इस संबंध में उसके चाचा धानी सिंह ने गढ़ कोतवाली में सभी आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी के बाद वर्तमान में आरोपी जमानत पर हैं। पीड़ित का कहना है कि यशवीर निवासी गांव खेडा और मनोज यादव निवासी ब्रजघाट काफी समय से लगातार उस पर समझौता करने और न्यायालय में आरोपियों के पक्ष में गवाही देने का दबाव बना रहे हैं। सुमित ने बताया कि न्यायालय में उनके विरुद्ध गवाही देने पर दोनों आरोपी उसे भी पिता की तरह हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। जिसके चलते वह भयभीत है। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed