{"_id":"61ffe8e6712e8f43351da3e3","slug":"threatened-to-blow-up-chief-minister-yogi-adityanath-by-a-twitter-account-named-lady-don","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकत में पुलिस: ट्विटर पर सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी, लेडी डॉन ने लिखा- ओवैसी तो मोहरा है, असली निशाना तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकत में पुलिस: ट्विटर पर सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी, लेडी डॉन ने लिखा- ओवैसी तो मोहरा है, असली निशाना तो...
Sun, 06 Feb 2022 08:57 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Feb 2022 08:57 PM IST
सार
चुनाव के दौरान किए गए इस ट्वीट में लिखा गया है कि ओवैसी तो मोहरा है, असली निशाना तो योगी आदित्यनाथ है। भाजपा नेताओं की गाड़ियों पर आरडीएक्स से हमला होगा। अपनी टीम लगाओ, दिल्ली मत देखो। योगी मारा जाएगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेडी डॉन नाम के एक ट्वीटर एकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मुख्य भाजपा नेताओं की गाड़ियों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बड़ी बात है कि ट्वीट करने के बाद हापुड़ पुलिस को टैग किया गया है। ट्विटर एकाउंट से मेरठ और लखनऊ में बम धमाके करने की धमकी भी दी है। ट्वीट के बाद सर्विलांस टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
चुनाव के दौरान किए गए इस ट्वीट में लिखा गया है कि ओवैसी तो मोहरा है, असली निशाना तो योगी आदित्यनाथ है। भाजपा नेताओं की गाड़ियों पर आरडीएक्स से हमला होगा। अपनी टीम लगाओ, दिल्ली मत देखो। योगी मारा जाएगा। लखनऊ रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बम लगाने और मेरठ में 10 जगह बम धमाके करने की धमकी भी दी गई है।
विज्ञापन
हापुड़ पुलिस इस ट्वीट की जांच की तैयारी कर रही थी, तभी कुछ देर बाद एक और ट्वीट किया गया। जिसमें भीम सेना की अध्यक्ष सीमा सिंह, योगी आदित्यनाथ को मानव बम बनकर उड़ाने की बात कही। इतना ही नहीं पाकिस्तान से आए मुजाहिदों के बारे में भी विवादित टिप्पणी की गई है। ट्वीट के बाद इन्हें डिलीट कर दिया गया। पुलिस इस घटना को शरारती तत्वों की हरकत मान रही है, हालांकि गंभीरता से इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन