फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   threatened to a businessmen

Hapur News: 68 लाख रुपये का तकादा करने पर व्यापारी को दी धमकी

Mon, 21 Oct 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 21 Oct 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
threatened to a businessmen
हापुड़। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव बझैड़ा कला निवासी व्यक्ति ने तीन सगे भाइयों पर मीट पैकिंग के डिब्बों के 68 लाख रुपये का तकादा करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी राहत अली ने बताया कि वह हिंंदुस्तान पैकेजिंग कंपनी का प्रोपराइटर है। उसकी गांव अच्छेजा में फर्म है। वह मीट पैकिंग के डिब्बे बनाने का कार्य करता है। उसकी फर्म से इंडिया फ्रोजन फूड्स कंपनी बेगमपुर चिमयावली मुरादाबाद रोड संभल के प्रोपराइटर मोहम्मद इमरान, मोहम्मद रिजवान व रिहान ने आठ अक्तूबर 2020 से 15 फरवरी 2022 तक मीट पैकिंग के डिब्बे खरीदे थे। आरोपियों ने उससे लगभग 92 लाख रुपये का माल खरीदा था। जिसमें से लगभग 24 लाख रुपये की राशि का भुगतान उसे कर दिया था। जबकि लगभग 68 लाख रुपये आरोपियों पर बकाया थे। रुपये का तकादा करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर तीन सगे भाईयों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed