{"_id":"643442b502a980ebe20b2455","slug":"threatened-for-demanding-20-lakh-rupees-hapur-news-c-30-1-75860-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: उधार दिए 20 लाख मांगने पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: उधार दिए 20 लाख मांगने पर दी धमकी
विज्ञापन
हापुड़ । कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आवास विकास सर्वोदय कालोनी निवासी अजय गोयल द्वारा उधार दिए 20 लाख रुपये वापस मांगने पर दंपती ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आवास विकास सर्वोदय कालोनी निवासी अजय गोयल ने बताया कि जवाहरगंज निवासी पंकज गुप्ता और उसकी पत्नी कोमल गुप्ता से पीड़ित की अच्छी जान-पहचान थी। आरोपी दंपती का पीड़ित के घर काफी आना-जाना था। वर्ष 2018 में दंपती उसके घर आया और व्यापार के लिए उससे 20 लाख रुपये उधार मांगे थे। दोनों पर भरोसा कर पीड़ित ने रुपये दे दिए। दंपती ने कुछ ही दिन में उनका मकान बिक्री होने की बात कर रुपये लौटाने का वायदा किया था। इसके बाद से दंपती रुपये लौटाने के नाम पर पीड़ित को टरकाने लगे।
आरोप है कि उसने 12 अक्तूबर 2022 को आरोपी दंपती से रुपये लौटाने के लिए तकादा किया था। इससे गुस्साए दंपती ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं पीड़ित के पुत्र का अपहरण कराने की बात कर उसे भयभीत करने का भी प्रयास किया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।