फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   threaten to two brother

Hapur News: हत्या के मुकदमे में फैसला न करने पर दी धमकी

Tue, 01 Oct 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 01 Oct 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
threaten to two brother
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के कस्बा बाबूगढ़ छावनी में हत्या के मामले में गवाही देकर लौट रहे दो भाइयों को स्कूटी सवार दो लोगों ने हत्या के मुकदमे में फैसला न करने पर जान से मारने की धमकीदी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के गांव खेड़ा निवासी सुमित ने बताया कि उसके पिता की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। वह व उसका भाई अजय हत्या के मुकदमे में गवाह हैं। 20 सितंबर को वह व उसका भाई अजय मुकदमे में गवाही देकर घर लौट रहे थे। कस्बा बाबूगढ़ छावनी मैन रोड पर स्कूटी सवार विपिन निवासी गांव पलवाड़ा व राहुल निवासी गांव ततारपुर ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने गाली गलौज कर हत्या के मुकदमे में फैसला करने की धमकी दी। विरोध करने पर पिता की तरह उनकी भी हत्या करने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी की धारा 352 व 351(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed