फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   threaten to ex cm cousin

Hapur News: पूर्व मुख्यमंत्री के ममेरे भाई को दी जान से मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
threaten to ex cm cousin
हापुड़। प्रॉपर्टी के लेन-देन में 30 लाख रुपये का फर्जी चेक देने का आरोप लगा कुछ आरोपियों ने गांव सिमरौली निवासी व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ममेरे भाई को हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव सिमरौली निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के सगे मामा का पुत्र है। कुछ दिन पहले उसने थाना देहात क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों के साथ प्रॉपर्टी का व्यापार किया था। दोनों पक्षों के बीच व्यापार का पूरा लेनदेन हो चुका है। 31 मई को आरोपी पीड़ित के गांव में पहुंचे लेकिन, उन्हें वहां नहीं मिला। इसके बाद गांव के एक व्यक्ति की चाय की दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां पहुंचकर आरोपियोंं ने उसके के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते गाली गलौज शुरू कर दी। उन्होंने दुकान संचालक से कहा कि उसने उन्हें 30 लाख रुपये का फर्जी बैंक चेक दिया है। अगर उसने ने उन्हें 30 लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे। थाना बाबूगढ़ प्रभारी हेम सिंह सैनी ने बताया कि मामले जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed