फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Those who think sailing with dip influx

डुबकी के साथ नौकायन करने वालों का लगता है तांता

Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Those who think sailing with dip influx
गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से खादर में बढ़ी बेचैनी - फोटो : अमर उजाला

भक्ति और मस्ती का अनूठा संगम ब्रजघाट गंगानगरी में पर्यटन की नई संभावनाओं की ओर इशारा कर रहा है। गंगानगरी में देशभर के भक्तों की भीड़ तो डुबकी लगाने को उमड़ती ही है। वहीं, चिलचिलाती धूप और तपिश की मार झेलने वाले लोग भक्ति के साथ मौज मस्ती के लिए भी पहुंच रहे हैं। गंगानगरी के घाटों पर डुबकी के साथ नौकायन करने वालों का तांता लगा रहता है। यहां के लोगों की सरकार से तीर्थनगरी के साथ पर्यटन स्थल के रूप में गंगानगरी को विकसित किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन



   बता दें कि 10 नवंबर 2012 को मेरठ में कन्या विद्या धन और बेरोजगारी भत्ता के चैक बांटने आए सीएम अखिलेश यादव ने गढ़-ब्रजघाट गंगानगरी को तीर्थनगरी के साथ पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित कराने की घोषणा की थी। लेकिन इन घोषणाओं को अमली जामा पहनाने के कोई प्रयास नहीं हुए। इस ओर सरकार की ओर से गंभीर प्रयास किए जाएं तो गंगानगरी की कायापलट होने में देर नहीं लगेगी। हरवंश सोनीपत, महेशपाल नजफगढ़ और रमेश चंद कोटा का कहना है कि सरकार को गढ़-ब्रजघाट गंगानगरी में पर्यटन के लिहाज विकास कराए जाने चाहिए। ब्रजघाट वेस्ट यूपी का सबसे बढ़ा पर्यटक स्थल भी बन सकता है।
विज्ञापन



लोगों की भीड़ से व्यापारियों के भी खिले चेहरे
स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियों के चलते दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत विभिन्न महानगरों के लोग अपने परिवारों के साथ आए हुए हैं। यहां आकर गंगा में डुबकी, मंदिरों में इष्ट देवों के दर्शन के साथ गर्मी से बचाव के लिए नौकायन सहित पानी से लबालब बालू रेत में खूब मौज मस्ती कर रहे हैं। साथ ही साप्ताहिक अवकाश वाले दिनों में तो भक्तों का रेला गंगानगरी में लगता है। लोगों की भारी चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं जन प्रतिनिधि
क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान का कहना है कि हरिद्वार के उत्तराखंड में जाने के बाद वेस्ट यूपी में गढ़-ब्रजघाट गंगानगरी ही सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थली रह गई है। गंगानगरी के चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। हाल में संपन्न विधानसभा सत्र में इस बाबत सवाल उठाया गया। जल्द ही सीएम से भेंट कर गंगानगरी के चहुमुखी विकास से जुड़ी योजनाओं को शुरू कराया जाएगा।


चेयरमैन संगीता पुरुषोत्तम का कहना है कि पालिका स्तर से जुड़े सीमित संसाधनों के बल पर तीर्थनगरी की कायापलट किया जाना आसान नहीं है। पर्यटन को बढ़ावा और विकास योजनाओं से जुड़ा प्रारूप तैयार कर शीघ्र ही मंजूरी के लिए सीएम और नगर विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed