UP: चोर समझकर भीड़ ने पुलिस के सामने संदिग्ध को पीटा, बमुश्किल बचाकर व्यक्ति को लेकर थाने पहुंची पुलिस
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, वह मानसिक रूप से बीमार नजर आ रहा है। वीडियो की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ स्थित कुचेसर चौपला थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा फ्लाईओवर के नीचे भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस के सामने ही एक संदिग्ध व्यक्ति को चोर समझकर जमकर पीट दिया। व्यक्ति देखने में मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा था। पुलिस बमुश्किल व्यक्ति को भीड़ के चंगुल से बचाते हुए थाने पहुंची। लोगों द्वारा व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस के अनुसार गांव के लोगों को पुराने हाईवे स्थित गांव उपैड़ा फ्लाईओवर के नीचे कुछ लोगों को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा। लोगों ने व्यक्ति से पूछताछ की, लेकिन व्यक्ति उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इतने में ही लोगों द्वारा पकड़े गए व्यक्ति के चोर होने की अफवाह गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते भारी भीड़ यहां एकत्र हो गई।
इस दौरान भीड़ ने व्यक्ति को जमकर पीटा। भीड़ में शामिल किसी ने इसकी सूचना डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने व्यक्ति को पीटा। पुलिस किसी तरह व्यक्ति को भीड़ से बचाते हुए उसे लेकर थाने पहुंची। पकड़ा गया व्यक्ति मंद बुद्धि प्रतीत हो रहा है, उसने महिलाओं की ब्रा पहनी हुई थी।