फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   theft of cash and julry

Hapur News: खिड़की तोड़कर लाखों की नकदी व गहने चोरी

Sat, 29 Jul 2023 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 29 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
theft of cash and julry
गढ़मुक्तेश्वर। गांव भैना में एक मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने लाखों रुपये का गहने और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


भैना निवासी हितेष ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद गया हुआ था। 26 जुलाई को ताऊ के बेटा का गांव से फोन आया और घर की खिड़की टूटने की जानकारी दी। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि सेफ-संदूक समेत अन्य सामान बिखरा हुआ है। चोरों द्वारा घर में रखा करीब एक लाख का सोने चांदी का जेवर और 40 हजार नकदी चोरी हुई है। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और चोरी की घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि पिता की तबीयत खराब थी, जिनका उपचार गाजियाबाद में कराने के लिए गए हुए थे। थानाध्यक्ष धमेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed