{"_id":"67d84d576f8b157fe80b416b","slug":"theft-in-three-shops-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121615-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सपनावत चौकी के पास तीन दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सपनावत चौकी के पास तीन दुकानों में चोरी
Mon, 17 Mar 2025 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 17 Mar 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के सपनावत पुलिस चौकी के पास तीन दुकानों के चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर यहां मेडिकल स्टोर, मोबाइल सेंटर व रेस्तरां का ताला तोड़कर नकदी, मोबाइल व कास्मेटिक आदि सामान चोरी कर ले गए।
गांव सपनावत निवासी लवकुश सिंह ने बताया कि वह पुलिस चौकी के पास ही अपना मेडिकल स्टोर चलाते हैं। चोरों ने मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़कर गल्ले में रखी पांच हजार रुपये की नकदी, कास्मेटिक का सामान, उधारी रजिस्टर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। शिवम राणा ने बताया कि चौकी के पास मोबाइल सेंटर की दुकान चलाते हैं। चोर दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी चार हजार रुपये की नकदी, पुराने मोबाइल फोन, नए मोबाइल, लीड व अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं, चोरों ने शिव छोले भटूरे के नाम के रेस्तरां का ताला तोड़कर दो सिलिंडर, गल्ले से 1500 रुपये चोरी कर लिए। सोमवार की सुबह उन्हें चोरी होने का पता चला। उन्होंने चोरी की सूचना डायल 112 को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि स्थानीय पुलिस को जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।