{"_id":"67d84e6ef4522807870ed894","slug":"theft-in-lawyer-office-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121592-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिला अधिवक्ता के कार्यालय से नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिला अधिवक्ता के कार्यालय से नकदी व सामान चोरी
Mon, 17 Mar 2025 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मोदीनगर रोड पर सीएमओ कार्यालय के पास महिला अधिवक्ता के कार्यालय से चोरों ने नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। महिला अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आदर्शनगर कॉलोनी निवासी हेमलता रानी ने बताया कि वह अधिवक्ता हैं। उन्होंने अपना एक विधि व्यवसाय का कार्यालय मोदीनगर रोड स्थित सीएमओ कार्यालय के पास बनाया हुआ है। कार्यालय में उनकी अभिलेख, लैपटॉप, इमरजेंसी लाईट, कुर्सियां व अलमारी में छह से सात सौ रुपये की नकदी रखी थी। पांच मार्च की देर रात चोरों ने उनके कार्यालय से सभी सामान चोरी कर ले गए। छ
उधर, गांव जोगीपुरा निवासी दीपक त्यागी ने बताया कि उनका दिल्ली रोड स्थित प्रीतविहार फेज-दो में मकान बना हुआ है। मकान में अभी कोई नहीं रह रहा है। रविवार की देर रात चोर मकान के मुख्य दरवाजे पर लगे स्टील के गेट को तोड़कर चोरी कर ले गए।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला अधिवक्ता की तहरीर पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, पीडि़त दीपक त्यागी की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है।