{"_id":"66d4a09bda0a134836085d25","slug":"theft-in-lady-doctor-house-hapur-news-c-138-1-pkw1001-103880-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दिनेशनगर में चिकित्सक के मकान में चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दिनेशनगर में चिकित्सक के मकान में चोरी का प्रयास
Sun, 01 Sep 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। पबला रोड स्थित दिनेशनगर कॉलोनी में चोरों ने महिला चिकित्सक के मकान की कुंडी काटकर चोरी का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने और दिनेश नगर अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना में कॉलोनी वासियों में रोष पनप रहा है।
कॉलोनी के टॉवर संख्या 33 स्थित फ्लैट में सरस्वती मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की महिला चिकित्सक रहती हैं। उनके फ्लैट की कुंडी काटकर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। कॉलोनी के अधिकांश फ्लैटों में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक एवं छात्र-छात्राएं रहते हैं। यहां रहने वाले लोगों ने एसोसिएशन द्वारा कार्रवाई न करने पर धरने की चेतावनी दी है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कॉलोनी की एसोसिएशन सुरक्षा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मेंटेनेंस चार्ज प्रतिमाह वसूलती है, तो उसे सुरक्षा समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिएं। इस संबंध में एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
2010 में हुई थी कॉलोनी की स्थापना
गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद अतुल गर्ग ने साल 2010 में इस कॉलोनी को स्थापित किया था। इसमें 1450 फ्लैट, प्लॉट और दुकानें बनीं है। हालांकि जुलाई 2023 से कॉलोनी की देखभाल, सड़क निर्माण, सुरक्षा समेत अन्य सभी कार्य दिनेशनगर अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसोसिएशन हर माह वसूलती है चार्ज
एसोसिएशन बिजली बिल के अलावा एक कमरे वाले फ्लैट से 800, दो एवं तीन कमरे वाले फ्लैट से 1200 और दुकान एवं खाली प्लॉट से 900 रुपये मरम्मत का चार्ज वसूलती है। यहां रहने वाले लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में कोई विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। इसके अलावा आए दिन चोरी की घटना होने के साथ, कॉलोनी के अंदर से छात्रा के अपहरण के प्रयास जैसी संगीन घटनाएं घटित हो चुकी हैं।