{"_id":"6545294ba0bdf023c50df568","slug":"theft-in-a-house-hapur-news-c-138-1-pkw1001-1193-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चोरों ने मकान से नकदी और गहने किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चोरों ने मकान से नकदी और गहने किए चोरी
Fri, 03 Nov 2023 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 03 Nov 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। बृहस्पतिवार की रात प्रहलाद नगर स्थित ट्रक चालक नरेंद्र सिंह तालान के मकान से चोरों ने नकदी व लाखों के गहने चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह कमरे का ताला टूटा और सामान बिखरा देख पीड़ित के पैरों तले से जमीन निकल गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से गुहार लगाई है।
मोहल्ला प्रहलाद नगर निवासी नरेंद्र सिंह तालान ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात घर पर परिवार के साथ सो रहा था। अर्धरात्रि के बाद दीवार कूदकर मकान में प्रवेश हुए चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से लाखों रुपये कीमत के गहने और करीब साढ़े नौ हजार रूपये, एलईडी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। मजे की बात तो यह है कि परिवार के सदस्यों को घटना का पता ही नहीं चला। चोरों द्वारा नरेंद्र और परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघाने की आशंका है। एसएचओ सुमन कुमार सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। चोरों की तलाश में पुलिस टीम लगी हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
पुलिस चोरी को रोकने में विफल
पिछले एक माह में पीपलाबंदपुर, दिनेशनगर, परतापुर रोड, प्रहलाद नगर में चोरी की घटना घटित हो चुकी है। पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। व्यापारी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।