फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   theft in a house

Hapur News: दिन दहाड़े मकान के ताले तोड़कर चोरी

Thu, 07 Dec 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 07 Dec 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
theft in a house
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित अपना घर कॉलोनी में दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों की नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास जांच की।
विज्ञापन

अपनाघर कॉलोनी में आशाराम बापू के आश्रम के पास महेंद्र सैनी का मकान है। वे यहां अपने पुत्र अमित और राजीव के परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब चार बजे परिवार के लोग घर पर नहीं थे। एक पुत्र नौकरी जबकि दूसरा पुत्र एक शादी समारोह में गए थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने के लिए गए थे। इस दौरान घर पर ताले लगे हुए थे। घर पर किसी के न होने का फायदा उठाकर चोरों ने ताले तोड़ लिए और अंदर घुस गए। चोरों ने आधा घंटे में पूरा घर खंगाल डाला। परिजन लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed