फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   theft in a house

Hapur News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी

Tue, 11 Mar 2025 09:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 11 Mar 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
theft in a house
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी सन्नी ने पड़ोसी पर उसके बंद मकान का ताला तोड़कर दो लाख रुपये की नकदी व गहने चोरी करने का आरोप लगाया है। मकान मालिक ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी सन्नी ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर का ताला लगाकर अपने चाचा की मौत में गया हुआ था। रात लगभग ढाई बजे पहुंचने पर उसने मकान का ताला टूटा हुआ देखा था। अंदर पहुंचने पर उसने मकान में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर उसे पकडऩे का प्रयास भी किया था। लेकिन वह भाग गया था।
विज्ञापन


इस संबंध में उसने पड़ोसी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस जांच में पता चला कि चार दिन पहले सन्नी व पड़ोसी के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed