{"_id":"698e05f261fb6376780884a5","slug":"theft-in-a-electronic-showroom-hapur-news-c-135-1-hpr1001-137046-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम से लाखों का सामान चोरी
Thu, 12 Feb 2026 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। धौलाना–गुलावठी रोड स्थित जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक्स व फर्नीचर शोरूम में बृहस्पतिवार तड़के चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने शोरूम की पिछली दीवार काटकर प्रवेश किया और एलईडी टीवी, पंखे, प्रेस समेत अन्य कीमती सामान निकाल लिया। शोरूम के पास एक निर्माणाधीन इमारत में सो रहे मजदूरों को संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार चोरी की सूचना मिलते ही धौलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शोरूम के पीछे स्थित जंगल क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को चोरी किया गया अधिकांश सामान जंगल में अलग–अलग स्थानों पर पड़ा मिला। पुलिस की सक्रियता देख चोर सामान छोड़कर फरार हो गए।
शोरूम मालिक राजन जायसवाल ने बताया कि चोर लगभग दो लाख रुपये का सामान चोरी करने में सफल रहे थे, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
धौलाना थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था और अधिकांश चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोराें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।