फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The young man who came to his uncle's house was taken to the forest and beaten

Hapur News: मामा के घर आए युवक को जंगल में ले जाकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to his uncle's house was taken to the forest and beaten
सिंभावली। मामूली कहासुनी के बाद तीन युवकों ने मामा के घर आए युवक को नवादा रेलवे फाटक से जंगल में ले जाकर पिटाई की। आरोपियों के चंगुल से छूट कर पीडि़त गांव में पहुंच गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी शिवा सिंभावली क्षेत्र के गांव नवादा कलां निवासी अपने मामा जसविंदर के घर आया हुआ है। जो रविवार को अपने दोस्त आशु के साथ किसी काम से मिल पर आया था। देर शाम शिवा बाइक से गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान नवादा रोड रेलवे फाटक पर खड़े युवकों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। पीडि़त का कहना है कि आरोपी उसे बाइक से खींचकर जंगल में ले गए, लेकिन आशु बाइक से कूदकर भाग गया। जहां आरोपी युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। लेेकिन वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर वहां से भाग निकला और गांव में मामा के घर पहुंच गया। घर पहुंचकर उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद वापस पहुंचकर युवकों की तलाश की, लेकिन आरोपी नहीं मिले। परिजन और ग्रामीण पीडि़त को साथ लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


थाना पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर मामले की जांच कराते हुए आरोपी युवकों की तलाश कराई जा रही है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed