फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The young man beaten e-rickshaw driver.

सत्तापक्ष के झंडे वाली कार से उतरे युवक ने ई-रिक्शा चालक को धुना

Sat, 24 Dec 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 24 Dec 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
The young man beaten e-rickshaw driver.
ई-रिक्शा चालक को धुना - फोटो : अमर उजाला

सत्ताधारी पार्टी का झंडा लगी कार से उतरे युवक ने ई-रिक्शा चालक की धुनाई कर डाली। इसके विरोध में व्यापारी और ई-रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर कोतवाली घेरने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


स्याना चौपला के पास सवारी बैठाने के दौरान शनिवार दोपहर राजनीतिक पार्टी का झंडा लगी एक बुलेरो आ गई। उसके चालक ने हार्न बजाया, लेकिन सवारियों के लालच में ई-रिक्शा चालक नीरज निवासी मुहल्ला मिर्धापाड़ा ने उसे अनसुना कर दिया।
विज्ञापन


इससे अगली सीट पर बैठा एक युवक गालियां देता हुआ नीचे उतरा और ई-रिक्शा चालक के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद आरोपी युवक बुलेरो में बैठकर वहां से निकल गया। घटना का पता लगते ही व्यापारी नेता कमल त्यागी और अरुण त्यागी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। गुस्साए व्यापारी और ई-रिक्शा चालकों समीर, शमशाद, जितेंद्र, बिट्टू, गुड्डू, कल्लू, जहीर, इस्लामुद्दीन, महीपाल ने चेतावनी दी है कि


यदि पुलिस ने आरोपी युवक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो कोतवाली का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। कस्बा चौकी इंचार्ज सरवन कुमार गौतम का कहना है कि पीड़ित ई रिक्शा चालक की तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed