फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The word God is made up of five elements: Mohit Bhardwaj

भगवान शब्द पांच तत्वों से मिलकर बना है: मोहित भारद्धाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
The word God is made up of five elements: Mohit Bhardwaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। एनएच-९ किनारे स्थित गोयल रिजेंसी में चल रही शिव महापुराण कथा के छठें दिन रविवार को व्यास पंडित मोहित भारद्वाज ने भगवान गणेश और भोलेनाथ की लीलाओ का वर्णन सुनाया।


उन्होंने कहा कि भगवान शब्द पांच तत्वों से मिलकर बना है। भ से भगवान, ग से गगन, व से वायु, अ से अग्नि और न से नीर। इन पांच तत्वों से भगवान का निर्माण होता है। ईश्वर क्रिस्चन धर्म में बोला जाता है, हमारे सनातन धर्म में परमात्मा का उच्चारण किया जाता है। जीवन में सत्यता और विश्वास होना जरूरी है। सबसे बड़े भगवान हमारे पूर्वज होते है। कर्मों का फल भोगना पङता है। उन्होंने बताया कि मरने के बाद मखाने इसलिए फेंके जाते है, ताकि परिवार फल-फूलता रहे, सिक्के इसलिए फेंके जाते हैं कि जिसके लिए तू पूरी जिंदगी परेशान रहता है, उठा सकें तो उठा ले। उन्होंने बताया कि भाई-भाई को सम्पत्ति का बटवारा नहीं करना चाहिए, दु:ख-सुख का बटवारा करना चाहिए। इस मौके पर दिव्या अग्रवाल, मंजू सिंघल, अंजना गुप्ता, पूनम सिंघल, मधु मित्तल, प्रीति मित्तल, रेखा सिंघल, ज्योति, वंदना, प्रियंका, रुचि, सिंधु त्यागी, मानशी, राखी, प्रिया गोयल, नीतू वर्मा, सचिन मित्तल, कपिल अग्रवाल, कपिल वर्मा, नीतीश गुप्ता, अनुज सिंघल, अंकित अग्रवाल, जय भगवान सिंघल, सलभ शर्मा, लक्ष्य अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed