{"_id":"575ed4954f1c1b947d11b629","slug":"the-woman-made-leap-into-the-river-with-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दो साल की बेटी को गंगा में फेंक खुद लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने दो साल की बेटी को गंगा में फेंक खुद लगाई छलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 13 Jun 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से नाराज महिला ने सोमवार शाम ब्रजघाट गंगा पुल से दो साल की बेटी को गंगा में फेंक कर खुद भी छलांग लगा दी। गंगा तट पर मौजूद एनडीआरएफ के जवानों और स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को जिंदा बचा लिया।
विज्ञापन
जनपद अमरोहा के थाना आदमपुर के गांव खड़खड़ी निवासी महिला लबी शाम को दो साल की बेटी संजना के साथ ब्रजघाट गंगा पुल पर पहुंची। वहां थोड़ी देर बच्ची को गोद में लेकर घूमती रही।
विज्ञापन
उसके बाद अचानक दो साल की बेटी को पुल से नीचे गंगा में फेंक दिया। उसके बाद खुद भी गंगा में छलांग लगा दी। यह देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गंगा तट पर मौजूद एनडीआरएफ के जवानों और स्थानीय गोताखोर मल्लाहों ने गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद इन दोनों को गंगा से सकुशल निकाल लिया गया। चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है। पति से विवाद होने पर उसने गुस्से में यह कदम उठाया है।
महिला और बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर उसके मायके सूचना दे दी गई है।