फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The walk should not become heavy... feet slipping on the track due to carelessness

Hapur News: भारी न पड़ जाए सैर... लापरवाही के ट्रैक पर फिसल रहे पैरढ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
The walk should not become heavy... feet slipping on the track due to carelessness
गाजियाबाद। शहर के पार्कों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन रख-रखाव के अभाव में पार्कों की स्थिति बदतर होती जा रही है। कहीं टूटे जॉगिंग ट्रैक हादसों की वजह बन रहे हैं तो कहीं टूटे पड़े झूले बच्चों के अरमानों पर पानी फेर रहे हैं। अमर उजाला टीम ने वार्ड-67 के लोहियानगर और लाल क्वार्टर स्थित पार्कों का जायजा लिया। हर तरफ अव्यवस्था नगर निगम के दावों की पोल खोलती दिखाई दी।
विज्ञापन

-------

लापरवाही-1 लोहियानगर ए और बी ब्लॉक के बीच पार्क में घुसते ही नगर निगम के उद्यान विभाग की लापरवाही दिखाई दी। पार्क में टहलने के लिए बनाया गया जॉगिंग ट्रैक काफी समय से टूटा पड़ा है, इस पर रोजाना लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जॉगिंग ट्रैक पर ही लोगों के कपड़े सूखते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पार्क में जगह-जगह शराब की खाली बोतलें और डिस्पोजल गिलास भी पड़े दिखे।
विज्ञापन

----
लापरवाही-2
लाल क्वार्टर स्थित पार्षद कार्यालय से सटे पार्क में भी काफी अव्यवस्थाएं मिलीं। पार्कों से हरियाली गायाब दिखी। कचरे का ढेर और जगह-जगह गंदगी के कारण कॉलोनी के बीचो-बीच स्थित इस पार्क में लोग आने से कतराते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम ढलते ही यहां भी शराब पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है। पार्क में रखी डस्टबिन की गिरी हुई मिली, जबकि कचरा खुले में डाला जा रहा था। बैठने के लिए लगे बेंच के आगे जलभराव दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
लापरवाही-3 श्रम न्यायालय के सामने लाल क्वार्टर का सबसे बड़ा पार्क सबसे ज्यादा खराब हालत में दिखाई दिया। पार्क में लगे झूले टूटे हुए थे। बच्चों के खेलने के लिए लगाई गई फिसलपट्टी पानी में डूबी हुई थी। लोगों ने बताया कि कई बच्चे यहां चोटिल हो चुके हैं। पार्क में बिजली के पोल के जगह-जगह खुले पैनल बॉक्स हादसों का कारण बन सकते हैं। यहां भी जगह-जगह गंदगी के ढेर दिखाई दिए। पार्क में लगा फव्वारा वर्षों से बंद पड़ा है।
------

उद्यान विभाग की तरफ से पार्कों के रख-रखाव का नियमित कार्य कराया जा रहा है। अगर कहीं कोई कमी है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा। स्थानीय लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पार्कों को सही रखने में सहयोग करना चाहिए। - डॉ. अनुज कुमार सिंह, उद्यान प्रभारी नगर निगम

----
काफी लंबे समय से पार्कों की मरम्मत का काम नहीं हुआ है, जिसकी वजह से स्थिति थोड़ी खराब हो रही है। मरम्मत कार्य जल्द करा लिया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस से सहयोग लिया जाएगा। - कुलदीप त्यागी, पार्षद-वार्ड-67
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed