{"_id":"589f1a724f1c1b7e0b37c1e4","slug":"the-vote-in-the-final-stages-of-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए उम्र के आखिरी पड़ाव में किया वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए उम्र के आखिरी पड़ाव में किया वोट
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 11 Feb 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
उम्र के आखिरी पड़ाव में किया वोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्र के आखिर पड़ाव में भी मतदान के लिए पहुंचे बुजुर्ग वोटरों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। शनिवार को हुए मतदान में बुजुर्गों ने अपनी आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए वोटिंग की।
विज्ञापन
इस दौरान कोई अपने परिजन का हाथ पकड़कर वोट डालने के लिये आया तो कोई लाठी के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचा। शनिवार सुबह से ही मतदान को लेकर हर वर्ग में उत्साह दिखाई दिया। मतदान केंद्रों पर लोगों की लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन
वोट के प्रति यह उत्साह केवल युवा वर्ग तक ही सीमित नहीं रहा। उम्र के आखिरी पड़ाव में पहुंच चुके बुजुर्ग बीमारी और कमजोरी के बावजूद वोट डालने के लिए बूथों पर पहुंचे। अधिकतर बुजुर्गों ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए वोट कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह वोट खुद के लिए नहीं बल्कि उनकी आने वाली पीढ़ी के लिए है। वोट डालने पहुंची बुजुर्ग गंगा देवी, प्रेमवती, चंपो निवासी सोटावाली, कौशल्या व अंगूरी निवासी राजीव विहार ने बताया कि अच्छा प्रत्याशी चुना जाएगा तो क्षेत्र में विकास होगा जिसका लाभ हमारे बच्चों को मिलेगा।
क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी रिजपाल कौर, सतपाल कौर, केला देवी, कुचेसर चौपला कृष्णा त्यागी बोली कि आजादी से पूर्व के नेता सिर्फ देश के विकास और उसके उत्थान की बात करते फिरते थे। अब देश के नेताओं को सिर्फ वोट पाने का काम है।
देश की उन्नति के बारे में कोई बात नहीं करता। हालांकि प्रेमपुरा के नानकचंद, असौड़ा के महेन्द्र त्यागी, संजय विहार के रामपाल त्यागी, टिम्बरनगर गढऱोड के सुरेन्द्र गुप्ता का कहना था कि उम्मीद है कि अच्छी सरकार बनी तो विकास होगा।