{"_id":"579515224f1c1b2932c4ba8f","slug":"the-village-of-gul-upadha-27-hours-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 घंटा गुल रही गांव उपैड़ा की बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 घंटा गुल रही गांव उपैड़ा की बत्ती
ब्यूरो,अमर उजाला हापुड़।
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव उपैड़ा में पावर कारपोरेशन के अफसरों की लापरवाही से 27 घंटे तक सप्लाई ठप रही। इससे लोगों को जरूरी काम निपटाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पशुओं के लिए चारा और पानी तक की व्यवस्था नहीं हो सकी। अफसरों की लापरवाही से लोगों में रोष व्याप्त है।
शुक्रवार रात करीब 8 बजे विद्युत लाइन में फाल्ट से उपैड़ा की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बहाल नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने अफसरों से शिकायत की, लेकिन सप्लाई शुरू नहीं की गई।
भीषण गर्मी में गांव की आपूर्ति 27 घंटे तक बाधित रही। ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा काटने और पानी पिलाने में भी परेशानी हुई। वहीं धान की रोपाई में लगे किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
गर्मी के कारण भी ग्रामीण परेशान दिखे। अफसरों की अनदेखी से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त था। शनिवार रात 11 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ अवधेश कुमार का कहना है कि लाइन में फाल्ट से समस्या बनी थी।